← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

ऑफिस की AC से शाम को पैरों में खुजली बढ़ती है क्या

ऑफिस में AC हमेशा ऑन रहता है, पूरे दिन उसी में बैठना पड़ता है। सुबह ठीक रहता है, पर शाम होते-होते पैरों में खुजली शुरू हो जाती है।

घर आकर मॉइश्चराइज़र लगाती हूं, तब राहत मिलती है।
ऑफिस में 2 बारा लगाने का मौका ही नहीं मिलता।

बच्चों और काम के बीच स्किन केयर के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है।
कल 8 घंटे AC में बैठी थी, घर आते ही पैर [लाल] हो गए थे।

क्या AC का सूखापन ही वजह है, या कोई और वजह भी है?
बीच में मॉइश्चराइज़र लगाने का तरीका किसी ने निकाला है क्या?

कमेंट 1

  • सुकून10.03

    हां सूखापन ही वजह है, मेरे साथ भी ऐसा होता है

सभी पोस्ट देखें →