कुछ हफ्तों से शाम की वॉक और रात को तय समय पर स्क्रीन बंद करना शुरू किया है और नींद थोड़ी बेहतर हुई है, खुजली भी रात में उतनी परेशान नहीं कर रही थी। पर नई नौकरी के लिए ऑनलाइन कोर्स और अप्लिकेशन ऑफिस के बाद करने पड़ते हैं, और उसके बाद थकान उतारने के लिए मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खोल लेती हूं, फिर घंटों निकल जाते हैं। उन्हीं रातों में सोने से पहले हाथ और गर्दन पर खुजली फिर बढ़ जाती है, जबकि वॉक वाले दिन ऐसा नहीं होता। देर रात स्क्रीन पर लगे रहने या तनाव का सीधा असर खुजली पर पड़ता है, किसी और के साथ भी ऐसा होता है क्या?
रात को देर तक गेम खेलने से खुजली बढ़ती है क्या
कमेंट 0
- अभी कोई टिप्पणी नहीं।
लॉग इन करके टिप्पणी कर सकते हैं।
