← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

दिवाली की सफ़ाई से हाथ में खुजली

शादियों का सिलसिला खत्म हुआ तो थोड़ा आराम मिलने की उम्मीद थी, आज से घर में दिवाली की सफ़ाई भी शुरू कर दी।
शाम तक कलाई के पास (फिर) हल्की खुजली शुरू हो गई।

दस्ताने पहने थे फिर भी धूल अंदर घुस गई लगता है।

रात को क्रीम लगाई तो अभी ठीक लग रहा है।
हर साल दिवाली से पहले यही होता है शायद।

कमेंट 1

  • बेफिक्र10.13

    दस्ताने पहने होने पर भी धूल कलाई तक पहुँच जाती है, यह बात दुकान में अलमारियाँ झाड़ते समय मेरे साथ भी अक्सर होता है, शायद दस्ताने के किनारे से ही बारीक कण भीतर चले जाते हैं। रात में क्रीम लगाने से आराम मिल जाना तो ठीक है, पर यह हर बार सफ़ाई के मौसम में ही लौट आता है, तो क्या यह सिर्फ़ धूल की वजह से है या मौसम बदलने का भी कुछ हाथ है, कुछ समझ नहीं आता।

सभी पोस्ट देखें →