← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

पटाखों के धुएं से त्वचा में जलन

आज रात पटाखे जलाए बच्चों ने। मैं बालकनी में खड़ी थी बस देखने के लिए। धुआं कमरे तक अंदर आ गया।

गले में (हल्की खुजाहट) शुरू हो गई है अभी।
हाथ की सफ़ाई वाली खुजली तो वैसे भी कम नहीं हुई थी।
अब ये (नया) जोड़ गया लगता है।

खिड़की बंद कर दी है पर गंध अभी भी है थोड़ी। डर लग रहा है सुबह तक क्या हालत होगी।

किसी को पटाखों के धुएं से ऐसा अनुभव हुआ है?
रात को खिड़की पूरी बंद रखनी चाहिए क्या इस वजह से?

कमेंट 4

  • दिल से10.14

    हां खिड़की बंद रखिए जी

  • चाँदनी रात10.14

    मेरे यहां भी 2 दिन पहले हाथ की खुजली ऐसे ही बढ़ी थी, आपकी ये कितने दिन से चल रही है जी

  • → चाँदनी रातखुशबूलेखक10.14

    महीनों से चल रही है जी

  • जुगनू10.16

    पटाखों का धुआं हो तो गले में खुजली होना आम बात है जी, हाथ की खुजली भी उससे और बढ़ सकती है। मैं सुबह पार्क में चलने जाता हूं तो हवा भारी लगे उस दिन खिड़की बंद करके ही सोता हूं, काफी फर्क पड़ता है जी।

सभी पोस्ट देखें →