कल शाम दोस्त की शादी है।
इस महीने की तीसरी शादी है, आखिरी वाली।
रिसेप्शन में सिल्क वाला (टाइट फिटिंग) ब्लाउज़ पहनना है।
पिछली शादी में सिंथेटिक वाला पहना था, गर्दन और कमर के पास 2 घंटे में ही खुजली शुरू हो गई थी!
इस बार फंक्शन 4 घंटे का है, बीच में बदलने का मौका नहीं मिलेगा।
अंदर [कॉटन स्लिप] पहन लूं तो फर्क पड़ेगा क्या?
या जाने से पहले कुछ लगा लेना ठीक रहेगा?
जिन्हें ऐसे मौकों पर पहनना पड़ता है, वो क्या करते हैं?
