बेटी को 2 साल की उम्र से स्किन प्रॉब्लम है, अभी वो 5 साल की है।
रात को खुजली से बार बार उठ जाती है, कभी 2 तो कभी 3-4 बार भी। मैं भी साथ जागती हूं, सुबह थकन रहती है।
3 महीने से हालत ठीक थी, मौसम बदलते ही फिर भड़क गई। ट्रिगर अभी तक समझ नहीं आया।
मॉइस्चराइज़र अब तक 5-6 ट्राय कर चुकी हूं, कोई एक [फिक्स] नहीं मिला।
एक दिन बेटी बोली, “मम्मी नींद नहीं आती।”
सुनकर बुरा लगा था।
यहां इसी वजह से जुड़ रही हूं, अकेले मैनेज करते करते कभी कभी थक जाती हूं।
