ऑफिस आने-जाने में डेढ़ घंटा लगता है तो रास्ते में फ़ोन पर ही एक नोट बना लिया जिसमें हर शादी की तारीख़, किसकी है और किस रेंज का लिफ़ाफ़ा देना है लिख दिया। पहले घर पहुँचने के बाद याद करने की कोशिश करती थी तो अक्सर एक शादी का नाम या तारीख़ उलझ जाती थी, कभी-कभी गिफ़्ट भी डुप्लीकेट हो जाता था। अब सफ़र में ही थोडा थोडा लिख लेती हूँ तो घर पहुँचकर बस चेक कर लेना होता है। जिनकी शादी पहले से पता हो उसी हफ़्ते में तय कर लेती हूँ कि सेकंड हैंड लेना है या नया, बजट के हिसाब से ही। इससे आख़िरी समय में भागदौड़ बहुत बहुत कम हो गई।
[किया] लगातार शादियों के बीच तारीख़-गिफ़्ट भूलने से बचने का
कमेंट 0
- अभी कोई टिप्पणी नहीं।
लॉग इन करके टिप्पणी कर सकते हैं।
