त्वचा अभी स्टेबल है, 3 हफ़्ते से रैशेज़ नहीं आए, इसलिए सोचा थोड़ा शरीर भी हिलाना चाहिए।
पर सच कहूं तो ताकत नाम की चीज़ बची ही नहीं थी, सीढ़ी चढ़ने में भी सांस फूल जाती थी।
तो बहुत छोटे से शुरू किया –
– सुबह 10 मिनट बस घर के अंदर टहलना
– शाम को 5 मिनट स्ट्रेचिंग, वो भी बैठे-बैठे
– पसीना ज़्यादा आए तो तुरंत बंद, क्योंकि पसीने से खुजली वापस आ जाती है
फ्रीलांस का काम कभी बहुत होता है कभी बिल्कुल नहीं, तो जिस दिन काम कम हो उसी दिन ये करती हूं, रोज़ का नियम अभी तक नहीं बना पाई।
2 हफ़्ते हो गए ऐसे करते हुए, सीढ़ी अब उतनी मुश्किल नहीं लगती, थोड़ा फ़र्क तो दिख रहा है!
किसी को कोई ऐसा तरीका पता हो जिसमें पसीना कम आए, हल्की एक्सरसाइज़ के लिए, बताइएगा जी, आगे क्या करूं समझ नहीं आ रहा।
