बरसात शुरू होते ही कोहनी और गर्दन पर खुजली फिर लौट आई थी।
पिछले कुछ हफ्तों में जो तरीका थोड़ा काम आया, वो यहाँ लिख रही हूं।
– नहाने के फौरन बाद मॉइस्चराइज़र लगाना, [गीली त्वचा पर ही]। सूखने के बाद लगाने से उतना फर्क नहीं पड़ता।
– ऑफिस में AC लगातार चलता है, तो डेस्क पर एक छोटी ट्यूब रखना शुरू की। हाथों पर बीच-बीच में लगा लेती हूं।
– रात को खुजली ज़्यादा होती थी, तो सोने से पहले हल्के हाथ से मलना शुरू किया, (रगड़ना नहीं)। इससे रात की नींद थोड़ी बेहतर हुई है।
– मसालेदार खाना और डेयरी से जितना बचा जा सके, बचती हूं। त्यौहार-पार्टी में मुश्किल होता है, वहां थोड़ी ढील दे देती हूं और अगले दिन ज़्यादा पानी पीती हूं।
पूरी तरह ठीक तो नहीं हुआ, पर पहले से संभालना आसान लग रहा है!
किसी और का भी बरसात में यही अनुभव हो तो बताइएगा।
