← सूची

साथ चलें ›मेरे नुस्खे

[किया] दीवार के सहारे push-up से ताकत बनाना शुरू किया

ताकत बिल्कुल नहीं बची थी। शुरुआत कहां से करूं ये ही समझ नहीं आ रहा था।

जिम जाने का सोचा तो हिम्मत नहीं हुई। तो घर में दीवार के सहारे push-up से शुरू किया।

पहले दिन सिर्फ 3 बार हुआ। हाथ कांप रहे थे।

– रोज सुबह 9 बजे करती हूं
– शुरू में 3 sets, अब 2 हफ्ते बाद 8-8 बार तक हो गया
– job applications भरते वक्त बहुत देर बैठे रहना पड़ता है, बीच में यही करके उठ जाती हूं

बहन ने बताया था- “दीवार वाला easy होता है, फर्श वाले push-up बाद में करना”। सही निकला।

अभी भी ज्यादा strength नहीं है लेकिन पहले से हाथ मजबूत लग रहे हैं। आप सबको ऐसे शुरू करने में कितने दिन लगे? कोई और तरीका भी है क्या शुरू करने के लिए?

कमेंट 2

  • निखार05.20

    हाथ कांपने वाली स्टेज मुझे भी याद है, (भारी) लगता था

  • बारिश05.23

    मेरे भी हाथ ऐसे ही कांपते थे शुरू में जी, ताकत नहीं थी बिल्कुल। धीरे बढ़ जाएगी, हिम्मत मत हारिए

सभी पोस्ट देखें →