ताकत बिलकुल नहीं थी, समझ ही नहीं आ रहा था कि शुरू कहाँ से करूँ,
काम में भी ऐसा है कि कभी सुबह से रात तक client के reply ही दिए जा रही हूँ, कभी दिन भर कुछ काम ही नहीं आता,
तो एक तरीका निकाला, हर reply भेजने के बाद सीधे kitchen जाकर पानी पीती हूँ, बस इतना सा,
वापस laptop पर बैठने से पहले वहीं थोड़ी देर खड़ी रहती हूँ, मतलब गिनती नहीं करती, बस जितना ठीक लगे उतना,
पहले लगता था exercise के लिए अलग से समय निकालना पड़ेगा, अब लगता है काम के बीच ही जगह बन जाती है अगर ढूंढें तो,
आप सब कैसे शुरू करते हैं जब motivation या ताकत कुछ भी बचा ना हो…
लंबा हो गया, माफ़ कीजिएगा।
