← सूची

साथ चलें ›मेरे नुस्खे

[किया] दफ्तर की AC ठंडक में मॉइस्चराइज़र लगाने का समय बदला

बरसात शुरू हुए 3 हफ्ते हो गए हैं। कोहनी और गर्दन पर खुजली फिर लौट आई थी।

दफ्तर में AC पूरे दिन चलता है, इसलिए त्वचा और रूखी हो जाती है।

पहले जब भी याद आता तभी क्रीम लगाती थी। अब समय तय कर लिया है-

– सुबह 9 बजे, दफ्तर पहुंचते ही
– दोपहर 1 बजे, खाने के बाद
– शाम 4 बजे, चाय के समय
– रात सोने से पहले

Soap Bath

फोन में अलार्म लगा रखा है, वरना काम में भूल जाती हूं हाहा।

3 दिन से यही कर रही हूं। गर्दन की खुजली अब रात को कम है, नींद पहले जैसी टूटती नहीं।

कोहनी अभी भी थोड़ी खुरदरी है, पर पहले जितनी लाल नहीं।

क्रीम की मात्रा भी अब कम लगती है, क्योंकि त्वचा एकदम सूखने ही नहीं देती।

खाने में मसाला और डेयरी अभी भी जितना हो सके टाल रही हूं, त्योहारों में थोड़ी ढील दे देती हूं।

अभी के लिए यही तरीका ठीक लग रहा है।

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →