← सूची

साथ चलें ›मेरे नुस्खे

[किया] रिश्तेदार के फंक्शन में अपना टिफिन साथ ले गई

पिछले हफ्ते रिश्तेदार के घर फंक्शन था, 2 दिन का।
हर बार वहाँ जाकर मीठा-मसालेदार खाकर अगले दिन गर्दन पर खुजली शुरू हो जाती थी।
इस बार अपना टिफिन साथ ले गई।

– घर की रोटी-सब्ज़ी डिब्बे में रखी
– वहाँ का सिर्फ फल और चाय लिया
– तली चीज़ों को मना कर दिया

रिश्तेदार पूछ रहे थे कि डाइट पर हो क्या, हँसकर टाल दिया।

अगली सुबह गर्दन पर खुजली नहीं थी। कोहनी भी ठीक रही।
हमेशा नहीं हो पाता, पर इस बार कर लिया तो राहत मिली।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →