← सूची

साथ चलें ›मेरे नुस्खे

[किया] बोतल में पानी भरकर उठाना शुरू करूं ठीक रहेगा

आजकल बिल्कुल ताकत नहीं बचती~ सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूल जाती है। दिन भर लैपटॉप के आगे बैठना पड़ता है, जॉब स्विच की तैयारी की वजह से, शायद इसी से और खराब हुआ है। शाम को थोड़ा टहल लेती हूं, बस इतना ही होता है। स्केच करने बैठूं तो हाथ भी जल्दी थक जाता है, ये अजीब नहीं लगता क्या? हल्के वेट से शुरू करना चाहिए पढ़ा था, घर में कुछ नहीं है तो बोतल में पानी भरकर उठाना शुरू करूं? बिल्कुल शुरुआत से शुरू करने वालों का पहला कदम क्या था, थोड़ा बताओगे?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →