किताबें पैक करते समय सबसे ज़्यादा समय लगा।
ग्रेड स्कूल के पुराने नोट्स, कोर्स की किताबें, सब मिला कर ढेर जैसा लग रहा था।
हर किताब उठा कर सोचना मुश्किल हो रहा था, रखूँ या न रखूँ।
फिर एक तरीका निकाला।
जिस किताब में अपने हाथ से हाशिये पर नोट्स लिखे हैं, वो रखी।
जिसमें कुछ नहीं लिखा, उसे अलग डिब्बे में रखा, बेचने या देने के लिए।
वजह सीधी है।
हाशिये वाले नोट्स अपनी समझ से लिखे हैं, वो कहीं और नहीं मिलेंगे।
बाकी जानकारी तो अभी भी ऑनलाइन या लाइब्रेरी में मिल जाती है, 2 बारा खरीदने की ज़रूरत नहीं।
पार्ट टाइम से लौट कर रात को थोड़ी-थोड़ी छाँटती हूँ, एक साथ पूरा शेल्फ नहीं।
बुनाई की टोकरी को अभी नहीं छुआ, एक दिन में एक ही काम ठीक है, नहीं तो रात को चिंता बढ़ जाती है।
किताबों के साथ यही नियम तय किया तो मन थोड़ा हल्का हुआ।
