काम के हिसाब वाली कॉपी में एक बदलाव किया है, जिस दिन कोई project नहीं आता उस दिन पहले पन्ना खाली ही छूट जाता था, कुछ नहीं लिखा होता था, तो बाद में पलट कर देखने पर समझ ही नहीं आता था कि वो दिन सच में खाली था या मैं बस लिखना भूल गई, इस बार तय किया कि खाली दिन को खाली मत छोड़ूँ, उस जगह बस ‘खाली’ शब्द लिख दूँ।
शुरू में लगा छोटी सी बात है, पर हफ्ते के बीच में जब काम का कोई मेल नहीं आता, मन अंदर से थोड़ा घबराने लगता है, उस वक़्त कॉपी खोल कर पिछले हफ्तो के ‘खाली’ वाले दिन देख लेती हूँ, तब लगता है ऐसा पहले भी हुआ है, फिर अपने आप ठीक हो गया था, तो यह भी वैसे ही निकल जाएगा।
बुनाई वाली सुई अब भी हाथ में रहती है, बस इस बार सुई उठाने से पहले कॉपी में वो ‘खाली’ या ‘भरा’ लिख कर रखने की आदत जोड़ ली, दोनों एक साथ हाथ में होते तो क्रम गड़बड़ हो जाता है, इसलिए पहले कॉपी, फिर सुई।
अभी ये तरीका ठीक लग रहा है, आगे चल कर कैसा रहेगा पता नहीं, पर कम से कम अब कॉपी खोलने पर खाली पन्ना देख कर डर नहीं लगता, कुछ न कुछ लिखा मिल जाता है, सोचा यहाँ सबको भी बता दूँ, शायद किसी के काम आ जाए।
