इस हफ्ते एक ही दिन में तीन client की file आ गई, और हर बार होता है कि पहले कौन सी भेजनी है ये तय करने में ही आधा समय निकल जाता है, तो इस बार एक तरीका आजमाया।
बुनाई के डिब्बे में पड़े स्टिच मार्कर निकाल कर हर file के हिसाब से मॉनिटर के किनारे पर एक-एक लगा दिया, जो deadline पहले वाली है उसका मार्कर सबसे ऊपर, बाकी नीचे क्रम से, इससे हर बार सोचना नहीं पड़ा कि अभी कौन सी खोलनी है, मार्कर देख कर ही पता चल गया!
पहले होता था कि सामने वाली file खोल कर बैठती थी फिर याद आता था कि दूसरी वाली पहले जानी थी, फिर वापस बंद कर के दूसरी खोलती थी, इस बार ऐसा नहीं हुआ। काम खत्म होने पर मार्कर निकाल कर वापस डिब्बे में रख देती हूँ, डिब्बा भी ठीक रहता है और अगली बार के लिए तयार भी रहता है।

सुई के साथ ये चीज़ें वैसे भी पास में ही रहती हैं, तो नया कुछ खरीदना भी नहीं पड़ा, बस जगह बदली।
